हज यात्रियों को दी विदाई
धौलपुर. दिलमें खुदा के दर पे सजदा करने की तमन्ना। जुबा पे पाक परबरदिगार का नाम और आंखों में खुशी और गम की नमी। रविवार को धौलपुर रेलवे स्टेशन पर यही नजारा आम था। मौका था हज यात्रियों को विदाई का। जिले से इस साल महज नौ जनों को हज पर जाने का मौका नसीब हुआ है।
रविवार को तलैया इलाके निवासी जलालुद्दीन खान तथा उनकी प|ी शहनाज खान हज पर जाने के लिए रवाना हुए। स्टेशन पर बडी संख्या में मौजूद लोगों ने उन्हें विदाई दी। इस मौके पर हज पर जाने वाले लोगों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। परिजनों ने उनका मुंह मीठा कराया तथा उन्हें हज की मुबारकबाद भी पेश की। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने जलालुद्दीन से मदीने वाले को उनका भी सलाम पेश करने की मिन्नत की। हज यात्री खान ने बताया कि खुदा के सजदे में वे अपने घर, परिवार, शहर तथा मुल्क की सलामती और तरक्की के लिए दुआ करेंगे। उधर, जलालुद्वीन खान के पुत्र साबिर खान ने बताया कि धौलपुर से जयपुर जाने के बाद में 23 सितंबर को उनकी फ्लाइट सुबह साढ़े आठ बजे जद्दा के लिए रवाना होगी। हज यात्रियों की वापसी तीन नवंबर को होगी। इससे पहले सैंपऊ, बाडी और बसेड़ी इलाके के लोग हज यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। उनके वालिद आठ और नवें नंबर के हज यात्री हैं। इस मौके पर साबिर, साकिर, मुमताज, जाहिद कुरैशी, शहजाद मास्टर, सुखवीर आदि मौजूद थे।
धौलपुर. हज यात्री का स्वागत करते परिजन अन्य लोग।