देवनारायण विकास योजना लागू करें
धौलपुर. अखिलभारतीय वीर गुर्जर महासभा की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासभा के पदाधिकारियों ने सरकार के मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर से चर्चा कर गुर्जर समाज की समस्याओं के निस्तारण को लेकर उन्हें ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में देवनारायण विकास योजना को पूर्ण रूप से लागू करने, भरतपुर के बयाना तहसील में देवनारायण कन्या कॉलेज की अव्यवस्थाओं को दूर करने, खेलों के लिए अन्य व्यय दिलाए जाने की मांग की गई। इस अवसर पर मनीष गुर्जर, रामनारायण गुजर, लोकेश गुर्जर, कमल, मनोज पोषवाल, आर्यन गुर्जर आदि मौजूद थे।