पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन्नकूट महोत्सव में बांटी प्रसादी

अन्नकूट महोत्सव में बांटी प्रसादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुररोड स्थित मोहनदास आश्रम बिजलीघर के सामने अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें सैकडों लोगो ने प्रसादी ग्रहण की। अन्नकूट प्रसादी से पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सुबह कढ़ी, बाजरा, चावल, सब्जी आदि का भोग लगाकर साधू संतों को भोजन कराया गया। इसके बाद सैकडों लोगों को प्रसादी वितरित की। अन्नकूट महोत्सव में हंबीरसिंह, सुंदर सिकरवार, मानसिंह, प्रमोद शर्मा, बंटी शर्मा, निरंजनसिंह, आशीश कुमार, उदयसिंह आदि ने सहयोग किया।