शेरगढ़ किले पर महाआरती 13 को
धौलपुर. चंबलके बीहड़ो में स्थित प्राचीन शेरगढ़ किले पर प्राचीन हनुमान जी के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ महाआरती का आयोजन 13 दिसम्बर को किया जाएगा। मंदिर के वंश परंपरागत पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि पिछले माह की भांति इस माह भी 13 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से संगीतमय सुदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा तथा शाम 4 बजे महाआरती का कार्यक्रम होगा। जिसमें विधि विधान पूर्ण तरीके से हनुमान जी की महाआरती की जाएगी। मंदिर महंत दीपक अवस्थी ने भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।