महिलाओं ने रक्तदान जागरुकता रैली निकाली
धौलपुर. जिलामहिला संगठन ने शहर के मुख्य बाजारों में रक्तदान जागरुकता रैली निकाली, जिसमें महिलाएं रक्तदान के लिए महिलाओं को प्रेरित करती हुए पेंफ्लेट बांटते चल रही थीं।
जिला महिला संगठन ने अग्रसेन सेवा सदन में महिला रक्तदान जागरुकता को लेकर बैठक की। इसमें महामंत्री रजनी गोयल ने बताया कि 14 दिसंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जिसमें रक्तदान करने की अपील की गई। अभी तक 60 महिलाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करने की सहमति प्रदान की है। 12 दिसंबर तक रक्तदान के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। महामंत्री रजनी गोयल ने बताया कि हमारा शरीर चंद घंटों में ही आवश्यकता रक्त का निर्माण कर रक्त की शरीर में पूर्ति कर देता है। रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी आती है, यह सब लोगों की भ्रांतियां हैं। जबकि नया ब्लड बनने से शरीर पहले से ज्यादा स्वस्थ होता है। उन्होंने महिला रक्तदान से संबंधित सभी भ्रांतियों को दूर का अधिकाधिक संख्या में रक्त दान करने का लक्ष्य रखा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन गर्ग ने कहा कि हम महिलाएं अब रक्तदान करने में पीछे नहीं रहेंगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील कर रक्तदान जागरुकता का संदेश दिया गया। इस मौके पर रागिनी अग्रवाल, डॉ सीमा गर्ग, सीता गुप्ता, सुधा अग्रवाल, मनीषा मंगल, वर्षा मंगल, सरिता सिंघल, मालती गोयल, आशा अग्रवाल, रजनी, बृजेश गोयल, मंजू, अनीता, रेनू, सीमा गोयल, गायत्री, भावना, कमलेश गर्ग आदि ने भाग लिया। संचालन रजनी गोयल ने किया।
धौलपुर. रक्तदान जागरुकता के बैनर लेकर रैली में शामिल महिलाएं।