- Hindi News
- मानवाधिकार सप्ताह का समापन, संगोष्ठी आयोजित
मानवाधिकार सप्ताह का समापन, संगोष्ठी आयोजित
राजकीयकन्या महाविद्यालय में मनाए जा रहे मानवधिकार सप्ताह का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर मानवधिकार विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. सतीश शर्मा ने की। व्याख्याता डा. राजबाला सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी सुनिश्चित करना चाहिए। प्राचार्य डा. सतीश शर्मा ने कई दृष्टांतों के साथ मानवधिकार का व्यवहारिक पक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए। सप्ताह भर चले कार्यक्रमों का प्रतिवेदन युवा विकास केन्द्र के समन्वयक डा. पीके सिंह ने प्रस्तुत किया। जयश्री पोषवाल ने अधिकारों के दुरुपयोग के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही। कार्यक्रम में छात्रा बबीता, प्रीति गुप्ता, छात्रसंघ अध्यक्ष बुलबुल, रविता, चंचल कश्यप, फराह बानो सरिता माहोर ने भी विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन लक्ष्मी गुप्ता आभार प्रकट डा. हुकम सिंह ने किया।
इसी प्रकार राजकीय महाविद्यालय में मानवधिकार जागरुकता सप्ताह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का समापन उपभोक्ता मंच के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सक्सैना की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य बाबूलाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि मनरूप सिंह मीणा थे। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। मुख्य अतिथि सक्सैना ने छात्रों को मानवाधिकारों की ऐतिहासिक एवं कानूनी पृष्ठभूमि से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मौलिक अधिकारों की तुलना में मानवाधिकारों का स्वरूप विस्तृत होता है तथा संवेदनशीलता पर स्वार्थ हावी होता जा रहा है। प्राचार्य बाबूलाल शर्मा ने कहा कि कर्तव्यों के आभास के बिना अधिकारों की प्राप्ति नहीं हो सकती। उन्होंने विघार्थियों से आह्वान किया कि अधिकारों से पहले कर्तव्यों का पालन करें। कार्यक्रम में मानवधिकार क्लब के प्रभारी डा. मनोज शर्मा ने सप्ताहभर चली गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। क्लब के सदस्य विनोद कुमार गर्ग, रविन्द्र यादव, आशीष के साथ मंचासीन अतिथियों ने विघार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर, स्लोगन आदि का अवलोकन किया। डा. मनरूप सिंह मीणा ने कर्तव्यों के प्रति संवेदनशील होने की बात कही। सप्ताहभर चली गतिविधियों में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रमाण