पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा बैठक

बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। शासनसचिव एवं स्टेट मिशन डायरेक्टर राजीव सिंह ठाकुर ने राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद के द्वारा आरआरएलपी के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज की समीक्षा की। इसमें उन्होंने सभी बैंकों को आपसी तालमेल के साथ महिला समूहों के खाते खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बैंक 15 दिन के अन्दर बकाया आवेदन पत्रों का भी निस्तारण कर गरीब लोगों को अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करें। बैठक में जिला कल€ेक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि जिले में गठित समूहों को ऋण की आवश्यकता है। बैठक में 57 समूहों को बड़ौदा क्षेत्रीय राजस्थान ग्रामीण बैंक द्वारा चैक वितरित किया गया। बैठक से पूर्व शासन सचिव द्वारा ग्राम अŽब्दुलपुर एवं उमरी में राजीविका के समूह सदस्यों से मुलाकात की और उनका रिकार्ड देखा। इसमें उन्होंने समूहों को ऋण दिए जाने के योग्य पाया। प्रधान संस्था के टीम लीडर संजय शर्मा ने बैकों द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैठक में ़बड़ौदा क्षेत्रीय राजस्थान ग्रामीण बैंक के चेयरमैन, पंजाब नेशनल बैंक के रीजनल मैनेजर, स्टेट बैंक आफ बीकानेर एण्ड जयपुर के एजीएम, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखण्ड अधिकारी धौलपुर सहित विभिन्न बैकों के अधिकारी उपस्थित रहे।