ये था मामला
बदमाशों का पुलिस पर हमला एएसआई समेत 3 लोग घायल
पुलिसकर्मियों ने मकानों में छिपकर बचाई जान, गांव में तलाशी शुरू
भास्करन्यूज | सैंपऊ
कंचनपुरथानांतर्गत बैनपुरा गांव में मंगलवार की देर रात नाका तोड़ कर भाग रहे ट्रक चालक एवं उसके साथियों ने पुलिस पार्टी की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पुलिस पार्टी नाका तोड़ने के बाद से ही ट्रक का पीछा कर रही थी। इस घटना में बाड़ी की गुमट चौकी प्रभारी रुप सिंह धावई समेत बाड़ी थाने के हैड कांस्टेबल दुर्ग सिंह एवं साथी घाायल हो गए। स्थिति यहां तक गई कि हमलावरों से घिरी पुलिस को आसपास के घरों मे छुप कर जान बचानी पड़ी।
इस दौरान हमलावारों ने पुलिस पार्टी पर जमकर पथराव किया। इस बात की तस्दीक खुद चौकी प्रभारी ने की। उसने बताया कि यदि गांव वाले सहयोग नहीं करते तो जान बचनी मुश्किल थी। उन्होंने बताया कि मौके से कुछ पुलिस कर्मियों ने भाग कर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद जिले के कई थानों से पुलिस बल गांव में रवाना किया गया। आखिरकार पुलिस फोर्स के आने के बाद घायल चौकी प्रभारी को कमरे से बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस पार्टी ने गांव में सघन तलाशी कर तीन जनों को हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने कई गांवों में दी दबिश
इसघटना को लेकर दबाव में आई पुलिस ने बुधवार को पूरे दिन बदमाशों की तलाश में खाक छानती रही। पुलिस की टीमों ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में दबिश देकर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भूमिगत होने की वजह से एक भी बदमाश हाथ नहीं आए। ऐसे पुलिस ने अब दबिश के साथ आरोपियों के पीछे मुखबिर लगा दिए है। उनकी रिश्तेदारियों में भी निगरानी रखी जा रही है।
20 के खिलाफ मामला दर्ज
इसघटना को लेकर पुलिस ने पुरी रात बदमाशों की तलाश की। इस दौरान पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच भी लिया है। वहीं बाकी के बदमाश भागने में सफल हो गए। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें जिले के कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आरएसी का जाप्ता भी शामिल था। इस मामले में पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने एवं पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। इस संंबंध में गुमट चौकी प्रभारी रुप सिं