मारपीट करने के दो मामले पुलिस में दर्ज
धौलपुर. निहालगंजथाने में इस्तगासे के जरिए मारपीट के दो मुकदमें दर्ज कराए गए हैं। सिपाही वीरभान ने बताया कि एक मुकदमा सरमथुरा के भीमनगर निवासी संजय ने गांव के ही दिलीप अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज कराया है। जिसमें मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरा मुकदमा गोविंद कांलोनी निवासी वीरेन्द्र पुत्र भोलाराम शर्मा ने मोहन कांलोनी निवासी प्रहलाद बगैहरा के खिलाफ दर्ज कराया है। जिसमें बीते दिनों बस स्टैण्ड पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।