वाणिज्यकर की टीम ने जब्त किए 4 टैंकर
धौलपुर. वाणिज्यकरविभाग की स्थानीय टीम ने भरतपुर उत्तरप्रदेश की टीम के साथ मिलकर उतर प्रदेश के बार्डर पर स्थित बरैठा पर टैक्स चोरी की संभावना के चलते टैंकरों के खिलाफ कार्रवाई की।
इस दौरान 4 टैंकरों को जप्त कर आगरा की वाणिज्यकर टीम को सौंप दिए गए। कार्रवाई की सूचना टैंकर चालकों में आग की तरह फैल गई जिससे टैंकर चालकों में हड़कंप मच गया। जिस कारण कुछ टैंकर चालकों ने रूड़ ही बदल दिया। वाणिज्यकर विभाग धौलपुर के एसीटीओ मार्केण्ड सिंह चौहान ने बताया कि टैक्स चोरी की संभावनाओं के चलते बुधवार को उतरप्रदेश बार्डर के बरैठा पर टैंकरों के खिलाफ विभाग की स्थानीय टीम ने भरतपुर टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की। जिसकी सूचना टैंकर चालकों को मिल गई। जिससे कुछ टैंकर चालक दूसरे रास्तों से निकल गए तथा कुछ ने उतरप्रदेश सीमा में ही अपने टैंकरों को रोक लिया। जिस पर वाणिज्यकर की टीम ने अागरा टीम को सूचना दी गई। सूचना पाकर टीम मौके पर गई। जिसके बाद टैक्स चोरी की संभावना के चलते 4 टैंकरों को जप्त किया। जिन्हें आगरा टीम को सौंप दिया गया है।