पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब! पड़ोसी ने हैंडपंप पर कर लिया है कब्जा

साहब! पड़ोसी ने हैंडपंप पर कर लिया है कब्जा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कब्जाधारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के निर्देश

भास्करन्यूज | सैंपऊ

सरकारीहैंडपंप कब्जे से मुक्त हों। इसके लिए संबंधित अधिकारी रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करेंं। यह बात डीएम कुमारपाल गौतम ने करीमपुर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की शिकायतों का निस्तारण करते हुए कही।

जनसुनवाई में हैंडपंप लगाने के प्रार्थना पत्र लेकर आए ग्रामीणों से कलेक्टर ने हैंडपंप लगाने की वजह पूछी तो ग्रामीणों ने बताया कि पडौस में हैंडपंप हैं, लेकिन उसमें पडौसी ने सबमर्सिबल डालकर कब्जा कर लिया है। वहीं कई हैंडपंप बाउंड्रीबॉल के अंदर ले लिए हैं। जिसके चलते पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस पर कलेक्टर ने पीएचईडी के अधिकारियों एवं धौलपुर विकास अधिकारी को कब्जे वाले हैंडपंपों का सर्वे कराकर कब्जाधारकों को नोटिस देने और नहीं मानने पर पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। बीपीएल और खाद सुरक्षा योजना से वंचित ग्रामीणों ने कलेक्टर को योजना में शामिल किए जाने को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर जिला कलेक्टर ने पटवारी और सचिव को डांट लगाते हुए योजना में पात्र लोगों को शामिल करने और अपात्रों को सूची से हटाने के निर्देश दिए।

वर्षों से नहीं हुआ विकास

जनसुनवाईमें उमरारे का पुरा के ग्रामीणों ने पिछले 40 वर्षों में गांव में बिजली, पानी, और रास्ते की सुविधा नहीं होने की शिकायत की। बुजुर्ग भगवान सिहं बघेल ने बताया कि उमरारे का पुरा में तो आबादी विस्तार का कार्य किया गया है और ही रास्ते की सुविधा है। कलेक्टर ने बुजुर्ग को सप्ताहभर में आबादी विस्तार की समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एडीएम शिवचरण लाल मीणा, डिप्टी डायरेक्टर महिला बाल विकास अमर सिंह चाहर, एसडीएम चेतन चौहान, आदि मौजूद थे।

सैंपऊ. जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत सुनते जिला कलेक्टर।