पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज की जीप का नहीं लगा सुराग

रोडवेज की जीप का नहीं लगा सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. बीते31 अक्टूबर की रात्रि को नीली बत्ती लगी रोड़वेज की गाड़ी को चोर चोरी कर ले गए। जिसका पुलिस 39 दिन बीत जाने के बाद भी पता नहीं लगा पाई है।

इसके अलावा शहर में वाहन चोरी की वारदातें दिनों दिन बढ़ रही हैं। जिससे आमजन में भय व्याप्त है। मामले के अनुसार रोडवेज के स्थानीय डिपो की नीली बत्ती लगी जीप 31 अक्टूबर को गिर्राज कालोनी में खड़ी थी। रात्रि को करीब 2 बजे चालक ने जीप को देखा तो जीप गायब हो गई। जिसकी काफी तलाश की गई। लेकिन चह नहीं मिली। जिस पर चालक ने एक नवम्बर को निहालगंज थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ सरकारी गाड़ी चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया। गाड़ी चोरी हुए करीब 39 दिन बीत गए। जिससे पुलिस की जांच पर ही सवाल उठने लगे हैं।