अहिंसा यात्रा का मंगल प्रवेश कल
धौलपुर. अहिंसाधर्म प्रणेता आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में संपूर्ण भारत वर्ष में आयोजित की जा रही अहिंसा यात्रा 12 दिसंबर को सुबह जिले में ग्राम वरेठा में मंगल प्रवेश करेगी। विश्व अहिंसा यात्रा का उद्देश्य सद्भावना, नैतिकता नशामुक्ति है। समाज प्रवक्ता धनेश जैन ने बताया कि अहिंसा यात्रा पदयात्रा करती हुई 14 दिसंबर को सुबह शहर में प्रवेश करेगी, जो संतर रोड, हनुमान तिराहा, लाल बाजार, निहालगंज, राधाबिहारी रोड होती हुई भार्गव वाटिका में यात्रा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा प्रवचन होंगे।