पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के प्रयास के में दो पकड़े

हत्या के प्रयास के में दो पकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने जानलेवा हमले के मामले में दो युवकों धर्मेन्द्र पुत्र रामेश्वर निवासी फरागपुरा हाल सब्जी मण्डी के पीछे कस्बा मनियां एवं उग्रसेन पुत्र रामनाथ निवासी धर्मपुरा हाल सब्जी मण्डी के पीछे मनियां को गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ करीब दस माह पहले गोकुल सिंह बघेल निवासी सकतपुर पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उस समय कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया था। उस समय पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन बाकी बचे यह दोनों आरोपी पुलिस से बचकर निकलने में सफल हो गए थे। अब पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

थाना प्रभारी रतन सिंह के मुताबिक इसी साल गोकुल सिंह के भाई वीरेंद्र पुत्र श्री परमाल सिंह ने 21 फरवरी को मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने बताया था कि विपरपुर से वर्तमान सरपंच रामनाथ गुर्जर हाल निवासी मनियां के खिलाफ सरपंच का चुनाव लडा था। रामनाथ चुनाव में बेईमानी से जीत गया था, तो मुस्तगीस ने उसके खिलाफ धौलपुर की अदालत में याचिका दायर की थी। इसके चलते रामनाथ ने उनसे रंजिश पाल ली।

यहां तक कि 20 फरवरी को उसने उनके भाई गोकुल सिंह पुत्र परमाल सिंह, वाहन चालक संजय खां साथी राजवीर सिंह त्यागी पर हमला कर दिया। इसमें गोकुल सिंह घायल हो गए। आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये भी झपट लिए थे।