आंखों की सर्जरी के लिए पांच चिन्हित
धौलपुर. सर्वशिक्षाअभियान की ओर से लो विजन जांच शिविर का आयोजन भौरुका चैरिटेबल ट्रस्ट आई हॉस्पिटल धौलपुर-जयपुर के चिकित्सक नेत्र विशेषज्ञ कौशल द्वारा राजकीय माध्यमिक इंफेंट में हुआ। शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक प्रेमसिंह कुंतल ने किया। शिविर में कुल 58 बालकों का पंजीकरण हुआ, जिसमें से 19 बालकों को चश्मे, 5 बालकों को आंखों की सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया। साथ ही लो-विजन बालकों को लो-विजन डिवाइस के लिए 3 बालक चिन्हित किए गए। शिविर प्रभारी संपतराम मीणा ने शिविर में भाग लेने वाले बालकों के अभिभावक सहयोगी आरपी सीडब्ल्यूएसएन को धन्यवाद दिया।