विभिन्न मामलों में पांच गिरफ्तार
धौलपुर. कौलारीपुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता के उत्पीड़न के आरोप में भीमसेन निवासी भिलावटी थाना कुम्हेर भरतपुर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिहोली थाना पुलिस ने अवैध रुप से बजरी खनन के आरोप में एदल सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गुनपुर थाना दिहौली को गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार सुरजीत पुत्र पंचम सिंह निवासी रूपपुर थाना फतेहाबाद जिला आगरा उत्तरप्रदेश को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम फोरेस्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं शिवदयाल पुत्र गिर्राज प्रसाद निवासी पक्का पुरा थाना दिहौली, केशव पुत्र ल्हौरे निवासी बीच का पुरा थाना दिहौली को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम फोरेस्ट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।