- Hindi News
- भामाशाह योजना के कार्डों में संशोधन के आदेश
भामाशाह योजना के कार्डों में संशोधन के आदेश
भामाशाहयोजना के तहत आयोजित शिविरों में परिवारों द्वारा पूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं कराये जाने की वजह परिवार के नामांकन डेटा में त्रुटि रह जा रही है। ऐसे में शासन सचिव आयोजना अखिल अरोरा ने ऐसी त्रुटियों के निस्तारण के लिए ब्लाक में राज सम्पर्क आईटी केन्द्र तथा निकटस्थ मित्र केन्द्र पर व्यवस्था करने के आदेश दिए है।
संशोधन के लिए 10 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। ऐसे परिवार जिनका भामाशाह कार्ड जारी हो चुका है, मुखिया द्वारा सूचना में संशोधन के लिये आवेदन कर सकते है। आवेदन के समय बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जायेगा। डिजिटल आवेदन पत्र की एक प्रिन्ट प्रति 10 रूपये की पावती आवेदक को दी जायेगी। परिवार के किसी सदस्य का नाम जुड़वाना हो तो नये सदस्य को उपस्थित होकर कियोस्क पर फोटो खिचवानी होगी।
सम्बन्धित ब्लाक में राज सम्पर्क आईटी केन्द्र, मित्र केन्द्र पर आवेदक द्वारा प्रस्तुत मूल दस्तावेज की प्रति स्कैन कर आवेदन के समय भामाशाह पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। भामाशाह कार्ड में संशोधन का सत्यापन क्षेत्र के सम्बन्धित सत्यापकों द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर के जरिए किया जाएगा। जिसके उपरान्त ही संशोधन प्रभावी होगा। सत्यापन कार्य आवेदन के 10 दिवस के अन्दर आवश्यक रूप से किया जायेगा।
मनियां.ग्रामपंचायत विरोंधा में आयोजित भामाशाह शिविर के दूसरे दिन भी लोगों का हजूम उमड़ा रहा। विकास अधिकारी मदन लाल बैरवा ने बताया कि शिविर में दो दिन में 1000 आधार कार्ड तथा करीब 500 भामाशाह कार्ड बनाए गए है।
शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक ग्रामीण सरकार की भामाशाह योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि शिविर में कोई भी कर्मचारी लापरवाही करता है तो उसकी तत्काल शिकायत करें।
इस मौके पर शिविर में तहसीलदार धौलपुर, सचिव जीतेंद्र शर्मा,संदीप शर्मा सहित हल्का पटवारी मधु सक्सेना आदि मौजूद थे। विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में एक भी पात्र व्यक्ति भामाशाह कार्ड से वंचित नहीं रहे इसके लिए शिविर दो दिन तक और चलेगा जिसमें ग्राम पंचायत के सभी पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सकेगा। जिससे लोग लाभांवित होंगे।