चंबल रेता से भरे सात ट्रक जब्त
चंबल रेता से भरे सात ट्रक जब्त
मनियां.पुलिसने चंबल घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र से चोरी छिपे चंबल रेता ले जाते सात ट्रकों को जब्त किया है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हाइवे संख्या तीन से सूआ का बाग तथा बारैठा सीमा पर नाकाबंदी के दौरान रेता से भरे सात ट्रकों को जब्त किया है। साथ ही चालक पंजाब निवासी पिपरई जिला मुरैना, बंटी निवासी मुरैना, परमाल निवासी सराय का पुरा निवासी मुरैना, देशराज पुत्र औतारसिंह निवासी पन्नी पुरा थाना कौलारी, भगवत प्रसाद पुत्र रामनिवास गुर्जर निवासी शेखपुर थाना दिहोली तथा भारत पुत्र काशीराम निवासी धौलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि एक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।