पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल संसद में उत्तरदायित्व निभाने पर बल

बाल संसद में उत्तरदायित्व निभाने पर बल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाल संसद में उत्तरदायित्व निभाने पर बल

धौलपुर.होलीफेथ पब्लिक कांवेंट स्कूल में बुधवार को संस्था निदेशक सुनहरी लाल शर्मा की अध्यक्षता में बाल संसद की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में साहित्यिक मंत्री स्नेहा शर्मा ने प्रस्ताव रखा कि शिवानी राणा को जो कि वर्तमान में अनुशान मंत्री है उन्हें साहित्यिक मंत्री बना दिया जाए और उनका पद स्नेहा को दे दिया जाए। इस प्रस्ताव के पक्ष में सभी सदस्यों ने अपने सहमती व्यक्त की और दोनों पदों को आपस में परिवर्तित कर दिया गया। सलाहकार सुखदेव काकालियां द्वारा बताया कि बाल संसद का प्रथम अधिवेशन निकट भविष्य में किया जाएगा तथा सभी पदाधिकारी अपने अपने पद संबंधित विभागों की योजना बनाए ओर उनका अवलोकन करें। बाल संसद की बैठक में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में महक शर्मा का नाम प्रस्तावित करते हुए उसे सर्वसम्मति से चयनित किया गया।