- Hindi News
- बिना टिकट 381 लोग पकड़े, 1.5 लाख रुपए जुर्माना वसूला
बिना टिकट 381 लोग पकड़े, 1.5 लाख रुपए जुर्माना वसूला
मुरैना. टिकट चैक करती चैकिंग टीम।
भास्कर न्यूज| मुरैना
झांसीसे आई टिकट चेकिंग टीम ने बुधवार को मुरैना रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई कर 381 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। यात्रियों से एक लाख 51 हजार 65 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बुधवार को एरिया मैनेजर अनिल शर्मा के साथ झांसी मंडल के सीटीआई जेपी गुप्ता, आरके खरे, एसएम शुक्ला, एसके श्रीवास्तव, जमील खान राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 24 टिकट एग्जामिनर मुरैना आए। उनके साथ रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के अलावा दिल्ली से आए रेलवे रिजर्व फोर्स के दो दर्जन जवान मौजूद थे। टिकट चेकिंग टीम ने मुरैना स्टेशन पर सचखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, आगरा-झांसी पैसेंजर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, दोनों मंगला एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस सहित उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्रियों के टिकट चेक किए।
150एमएसटी यात्री पकड़े
मुरैनासे ग्वालियर, डबरा, दतिया धौलपुर तथा आगरा की ओर यात्रा करने वाले 150 एमएसटी यात्रियों को बिना टिकट मानकर चेकिंग टीम ने उनसे जुर्माना वसूला। एमएसटी यात्री एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में बैठकर यात्रा करते पाए गए। कई एमएसटी यात्रियों के सीजन टिकट की वैधता समाप्त हो चुकी थी, लेकिन वह उसी टिकट पर यात्रा कर रहे मिले। कुछ यात्रियों के पास सीजन टिकट के अलावा उनकी फोटो आईडी उपलब्ध नहीं थी। ऐसे सभी यात्रियों को डब्ल्यूटी घोषित किया गया।
बिनाप्लेटफार्म टिकट पकड़े गए
मुरैनारेलवे स्टेशन के पीछे बस्ती है। बस्ती में रहने वाले लोग शॉर्टकट के फेर में प्लेटफार्म नंबर एक पर होकर आना-जाना करते हैं। बुधवार को जो लोग प्लेटफार्म टिकट लिए बिना प्लेटफार्म पर गुजरते पाए गए उन्हें भी रेलवे रिजर्व पुलिस के जवानों ने दबोच लिया। ऐसे 50 से ज्यादा लोगों से जुर्माना वसूला गया।
कोचसे उतरते 110 पकड़े
व्यापकचेकिंग के दौरान, टिकट चेक कर रहे दस्ते के दो दर्जन चेकरों ने ताज एक्सप्रेस,छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, सचखंड एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, दोनों मंगला एक्सप्रेस, सहित उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से उतरने वाले 110 लोगों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला। ऐसे यात्री जनरल कंपार्टमेंट का टिकट लेकर स्लीपर कोच में यात्रा करते पाए गए। कई लोगों के पास सामान्य एक्सप्रेस ट्रेन के टिकट थे लेकिन वह सुपरफा