निशुल्क सिद्धयोग शिविर आज
बिलौनी को पंचायत रखने की मांग को लेकर धरना आज
वेद विद्यालय में प्रवेश आज से
धौलपुर. भारतीयकिसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय सचिव रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को गांव बिलौनी के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को ज्ञापन सौंप।
ज्ञापन में ग्राम पंचायत बिलौनी को वर्तमान प्रस्ताव में यथावथ रखने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि पंचायत समिति क्षेत्र बसेड़ी की ग्राम पंचायत बिलौनी को परिसीमन के तहत बदल दिया गया है और उसकी जगह ग्राम पंचायत मुख्यालय खरौली को बनाया गया है। जो अनुचित है और गलत है। जबकि गांव बिलौनी में पास के आठ गांव पंचायत मुख्यालय से ुजुड़े हुए है, वहीं खरौली से इन गांवों की दूरी काफी दूर है। ज्ञापन में ग्राम पंचायत बिलौनी को यथावथ रखने की मांग को लेकर 18 सितम्बर को यूनियन की ओर से जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया जाएगा।