- Hindi News
- बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान गिरा
बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत, तापमान गिरा
धौलपुर. दोपहरबाद आसमान में छाए बादलों एवं ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दिला दी। बादल एवं हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट तो हुअा ही, उमस से भी राहत मिल गई।
मौसम विभाग के मुताबिक बीते दो दिन से मौसम में तल्खी देखी जा रही थी। चूंकि मौसम ठंडा होने की वजह से पिछले महीने ही अधिकांश घरों में कूलर एवं एसी बंद हो गए थे। ऐसे में बीते दो दिनों की गर्मी से लोगों की हालत खराब कर दी। कई लोगों ने दोबारा से एसी कूलर चलाकर गर्मी से बचाव किया। ऐसे हालात में बुधवार को दोपहर बाद में आसमान में छाए बादलों ने आम जन को काफी हद तक गर्मी से राहत दिला दी।