सफाई के लिए लोगों को करेंगे जागरूक
25सितंबर से प्रस्तावित स्वच्छ भारत सप्ताह को लेकर नगर परिषद में भी तैयारियां शुरू हो गई है। इस संबंध में बुधवार को सभापति रीतेश शर्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सभापति एवं आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कोताही बरतने के निर्देश दिए।
सभापति ने कहा कि आवासीय क्षेत्रों में नागरिकों को साफ सफाई के लिए जागरुक किया जाना चाहिए। वहीं सार्वजनिक शौचालयों एवं मूत्रालयों की सफाई कराते हुए नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए विधिवत कार्ययोजना बनाकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने शहर के व्यस्ततम बाजारों में रात के समय सफाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में जगह जगह कचरा संग्रहण प्वाइंट निर्धारित करने को कहा। इस मौके पर आयुक्त रमाकांत अग्रवाल ने होटल, रेस्टोरेंट एवं हलवाइयों को सड़क पर कचरा डालने के लिए पाबंद करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा सकता है।
मीटिंगतक सिमटे कचरा संग्रहण प्वाइंट
शहरमें कचरा संग्रहण प्वाइंट बनाने एवं नियमित कचरा कलेक्शन के लिए बीते चार साल से चर्चा हो रही है। इस योजना के तहत नगर परिषद ने कचरा पात्र भी खरीद लिए और कचरा उठाने के लिए वाहन भी, लेकिन अभी तक शहर में कचरा संग्रहण प्वाइंटों का निर्धारण ही नहीं हो सका है। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर नगर परिषद ने कचरा पात्र रखवा दिए, लेकिन नियमित कचरा उठने की वजह से यह भी आए दिन विवाद का विषय बन जाता है।
मॉनिटरिंग के अभाव में सिरे नहीं चढ़ रही शहर की सफाई व्यवस्था
नगरपरिषद ने अपने कर्मचारी पर्याप्त होने की दशा में ठेके पर करीब सवा सौ कर्मचारियों को हायर किया है। इस मद में करीब दस लाख रुपये हर महीने खर्च भी किए जाते है। चूंकि नगर परिषद की मॉनिटरिंग व्यवस्था ठीक नहीं है, ऐसे में शहर में सफाई व्यवस्था सिरे नहीं चढ़ पा रही है। सैंपऊ रोड, बाड़ी पर बसी विभिन्न कालोनियों में आज तक सफाई कर्मी नहीं पहुंचे है। वहीं शहर में भी जहां तहां गंदगी के अंबार अक्सर नजर जाते है।
धौलपुर. बैठकलेते नगर परिषद सभापति।