पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल को यथावत रखने के लिए ज्ञापन

स्कूल को यथावत रखने के लिए ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजाखेड़ाब्लाक के नयापुरा गांव वासियों ने बुधवार को जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर प्राथमिक पाठशाला नयापुरा को यथावत रखने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक इस स्कूल में 90 नामांकन है। इन छात्रों को बैठने के लिए चार कक्षा कक्ष हैं। बावजूद इसके एकीकरण के नाम पर इस विद्यालय को भीमापुरा से अटैच कर दिया गया है। यह विद्यालय गांव से इतना दूर है कि बच्चों को वहां भेजने में उनकी जान को भी खतरा हो सका है। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन कराने की भी मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक इस समय गांव से निकटतम आंगनबाड़ी केंद्र अंबरपुर में है जो लगभग तीन किमी दूर है।