- Hindi News
- नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्षों कार्यकारिणी का स्वागत
नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्षों कार्यकारिणी का स्वागत
धौलपुर. जिलाकांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पीजी कॉलेज सहित जिले के अन्य कॉलेजों में नवनिर्वाचित हुए छात्रसंघ अध्यक्ष कार्यकारिणी का स्वागत समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गादत्त शास्त्री थे। अध्यक्षता कांग्रेस प्रवक्ता अमित मुदगल ने की। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पवन कंषाना, संयुक्त सचिव पवन कुमार, खेल सचिव बनियाराम मीणा, विवेकानंद कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष राजकुमारी मुदगल, राजकीय कॉलेज बाड़ी छात्रसंघ अध्यक्ष पूनम मीणा महासचिव अन्नू शर्मा, महारानी महिला कॉलेज धौलपुर छात्रसंघ अध्यक्ष सीता कुमारी का स्वागत किया गया। साथ ही छात्रसंघ चुनाव में सहयोग के लिए छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पूरन मीणा, कैलाशचरण मीणा, देवा मीणा, शेरा मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कंषाना, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष अक्षय गुर्जर, अवधेश गुर्जर, रामप्रसाद लहरी, अजय मीणा, रजत जैन, कुलदीप चौधरी, अंकित शर्मा, पंकज तिवारी आदि छात्रों का भी स्वागत किया गया। इस मौके पर दुर्गादत्त शास्त्री ने कहा कि छात्रों को राजनीति में चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अमित मुदगल ने कहा कि छात्र नीति नीयत साफ रखते हुए कांग्रेस को पुन: बुलंदियों पर पहुंचाने में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कमलेश त्यागी ने आभार जताया। इस मौके पर मदरसा बोर्ड अध्यक्ष गुड्डू कुरैशी, यूथ कांग्रेस के श्यामसुंदर शर्मा, अविनाश शास्त्री, सरफराज खान, संदीप तिघरा, चांदनी शर्मा, जीतू कंषाना, प्रदीप कटारा, राहुल गोयल, वीपी कंषाना, नवीन दनगस, नीतेश मुदगल, मनीष जैन आदि मौजूद थे।
धौलपुर. कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दुर्गादत्त शास्त्री।