- Hindi News
- बालिका के पुनर्वासन से पूर्व मांगी आपत्तियां
बालिका के पुनर्वासन से पूर्व मांगी आपत्तियां
धौलपुर. राजकीयसम्प्रेषण एवं किशोर गृह के अधीक्षक ने दो महीने पहले लावारिश हालत में मिली एक बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह बच्ची फिलहाल जयपुर स्थित शिशु गृह में है। यह जानकारी बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष धनीराम शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि यह बच्ची 17 जुलाई को जिला अस्पताल में मिली थी। जिसकी पुलिस अनुसंधान रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब इस बालिका का पुनर्वास किया जाना है। इसमें यदि किसी संस्था या व्यक्ति को को कोई आपत्ति हो तो वह 15 दिन के अंदर अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह में आपत्ति दर्ज करा सकता है।