पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औंडेला रोड की बदहाली को लेकर लगाया जाम

औंडेला रोड की बदहाली को लेकर लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कचहरी परिसर में फैली गंदगी

औंडेलारोड के आसपास बसी कालोनियों के सैंकड़ों लोगों ने बुधवार की सुबह जाम लगाकर प्रदर्शन किया। यह सभी लोग सड़क की बदहाली को लेकर आक्रोशित थे। नागरिकों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाईश कर जाम खुलवाया।

गौरतलब है कि औंडेला रोड लोक निर्माण विभाग की सड़क है और इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी आरयूआईडीपी को दी गई है। यही एजेंसी इस रोड पर सीवरेज का काम भी कर रही है। चूंकि यह पूरी सड़क नगर परिषद के क्षेत्राधिकार में है, इसलिए मरम्मत की जिम्मेदारी इसकी भी है। बावजूद इसके बीते चार सालों से यह सड़क बदहाल पड़ी है। नागरिकों के मुताबिक सड़क की मरम्मत कराने के लिए तीनों ही एजेंसियों को लिखित में ज्ञापन दिया गया, लेकिन सभी एक दूसरे के कंधे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्ला झाड़ लेते है। हालात को देखते हुए नागरिकों को सड़क पर उतरने को बाध्य होना पड़ा।

गड्ढे में गिरकर बालिका घायल

बुधवारसुबह स्कूल जा रही एक बालिका सड़क पर बने गड्ढे में गिर कर चोटिल हो गई। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित होकर प्रदर्शन करने लगे। जैसे ही यह सूचना आसपास की बाकी कालोनी वासियों को मिली, एक एक कर सभी इस प्रदर्शन में शामिल हो गए और रोड जाम कर दिया। नागरिकों का विरोध प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला। आखिरकार मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी ने बड़ी मुश्किल से लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।

धौलपुर. लोगों के साथ समझाइश करती पुलिस।

धौलपुर. औंडेला रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते नागरिक।