त्रैमासिक डाक अदालत 7 को
धौलपुर. डाकमंडल कार्यालय में सात अक्टूबर को त्रैमासिक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें मामलों की सुनवाई के लिए एक अक्टूबर तक आवेदन करना होगा। यह जानकारी डाकघर अधीक्षक ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य पोस्टमास्टर जनरल के निर्देश पर आयोजित हो रहे इस डाक अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जाएगा।