पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर करता था ठगी

फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर करता था ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. रेलवेका फर्जी विजिलेंस काउंसलर अधिकारी बन कर रेलवे क्लर्क से एक लाख रुपए ठगने का प्रयास कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर एक हजार रुपए ठग चुका था। इससे रेलवे के कई फर्जी आईकार्ड अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कोतवाल वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि रेलवे के सहायक मंडल अभियंता कार्यालय धौलपुर में कार्यरत जूनियर क्लर्क आलोक सिंह सोलंकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि २३ अगस्त को जगदीश प्रसाद क्लर्क ने उसे मोबाइल से मैसेज दिया कि अज्ञात नंबर से उसकी शिकायत आई है कि वह ग्रुप डी कर्मचारियों से जबरन ५०० से १००० रुपए प्रतिदिन वसूल रहा है। वह व्यक्ति रेलवे का विजिलेंस अधिकारी है और उक्त प्रकरण की जांच करने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन से धौलपुर मंडल अभियंता कार्यालय पहुंच रहा है। सूचना के बाद जब वह मंडल अभियंता कार्यालय पहुंचा तो वहां पर मनीष वर्मा नामक व्यक्ति उसे मिला। जहां पर मनीष वर्मा ने उसे मंडल अभियंता के समक्ष ही धमकी दी कि मंडल अभियंता से उसकी जानकारी है और वह उसके खिलाफ कार्रवाई कर पुलिस में बंद करवा देता। क्लर्क आलोक सिंह सोलंकी ने रिपोर्ट में बताया है उसे पता चला कि विजिलेंस अधिकारी मनीष वर्मा धौलपुर स्थित रेलवे के रेस्ट हाउस में रूका हुआ है। इस पर वह शाम को उसके पास रेस्ट हाउस पहुंचा और उसकी क्या शिकायत है इसकी जानकारी लेना चाही। वहां वर्मा ने उससे कहा कि मेरा बैग ट्रेन में आगे चले गया है। इसलिए मेरे मोबाइल में २०० रुपए का रिचार्ज करवा कर आओ। मोबाइल में रिचार्ज डलवाकर वह वापस वर्मा के पास रेलवे रेस्ट हाउस पहुंचा तब उसने उसे बताया कि सहायक मंडल अभियंता धौलपुर द्वारा जो उसे चार्जशीट दी गई है उसका मैं निपटरा करवा दूंगा। इसकी एवज में उसने २० हजार मांगे। इस दौरान आरोपी ने उससे झांसी के लिए स्थानांतरण के संबंध में पत्र भी लिखवाया और एक हजार रुपए ले लिए। आलोक सिंह सोलंकी ने बताया कि मनीष वर्मा ने विजिलेंस अधिकारी बन कर फिर उसे मोबाइल से फोन किया और कहा कि १७ सितम्बर को वह उसके प्रकरण की जांच करने धौलपुर पहुंच रहा है। या तो एक लाख दे देना अन्यथा तेरे खिलाफ कार्रवाई कर दूंगा, जिससे तेरी नौकरी चली जाएगी। थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिकायत के बाद रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश चंद एवं आरपीएफ सहित सिविल पुलिस कर्मियों ने कथित