7 वें वेतन आयोग को कर्मचारी विरोधी बताया महासंघ ने दिया धरना
अखिलभारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संयुक्त महासंघ के तत्वाधान में सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को समाप्त करने सहित 30 सूत्रीय मांग पत्र को लेकर 8 फरवरी से जन्तर मन्तर नई दिल्ली पर 10 दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का क्रमिक धरना जारी है। महासंघ के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र शर्मा जिला महामंत्री पुरूषोत्तम कुंभज ने बताया कि पांचवे दिन के धरने में राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं झारखण्ड राज्यों के कर्मचारी प्रतिनिधि बैठे।
धरने में बैठे कर्मचारियों को राजस्थान के कर्मचारी नेता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महामंत्री महावीर सिहाग, शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रदेशाध्यक्ष श्रीभगवान शर्मा, शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष महासंघ के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र शर्मा, महासंघ के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुभाष लाम्बा एवं महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लल्लन पाण्डे आदि अनेक कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित कर केन्द्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध कर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट में कर्मचारी विरोधी सिफारिशों को समाप्त करने की मांग की।
दिल्ली के धरने में महासंघ के जिला महामंत्री पुरूषोत्तम कुंभज, शिक्षक संघ शेखावत के जिलामंत्री तोरन सिंह, संरक्षक ठाकुरदास शर्मा, रामगोविन्द्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, श्रीकृष्ण शर्मा, श्यामवरण, रणविजय, वन श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद झा, भीकम सिंह, राम बाबू शर्मा, पुरूषोत्तम, टीकम सिंह, राजन्द्र सिंह, भीकम सिंह, नर्सेज एसोशियेसन के जिलाध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, कृषि पर्यवेक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह, जिलामंत्री विशंभर त्यागी, शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलामंत्री मनोज शर्मा, पशुपालन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश गोयल, मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के बृजेश लवानियां आदि तमाम कर्मचारी शामिल थे।
धौलपुर। धरने में मंचासीन संगठन पदाधिकारी।