पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जयपुर इलाहाबाद एक्सप्रेस का ग्वालियर तक बढ़ाने के दिए सुझाव

जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस का ग्वालियर तक बढ़ाने के दिए सुझाव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| क्षेत्रीयरेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की पहली बैठक उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय (इलाहाबाद) में रेल महाप्रबंधक अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में हुई। इसमें रेल मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों के साथ समिति के नामित संसद सदस्य एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित हुए। इसमें धौलपुर के अरविंद कुमार बंसल ने धौलपुर में रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए सुझाव दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, गोडबाना एक्सप्रेस समता सुपरफास्ट एक्सप्रेस का धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होना चाहिए। आगरा फोर्ट-अजमेर इंटरसिटी, आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस का धौलपुर से ग्वालियर तक विस्तार किया जाना चाहिए। जयपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस आगरा कैंट (अलवर-मथुरा) होकर इलाहाबाद जाती है। इसका इंजन यहीं पर परिवर्तन दिशा में लगाया जाता है। यह कार्य आसानी से धौलपुर जंक्शन पर भी किया जा सकता है। बैठक में धौलपुर-सरमथुरा छोटी लाइन को बड़ी लाइन में परिवर्तित करने एवं इसका विस्तार गंगापुर तक करने के कार्य में धीमी प्रगति पर भी चिंता जताई। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य अरविंद बंसल ने बताया कि बैठक में कुछ बिंदुओं पर कार्रवाई के लिए रेलवे बोर्ड को सुझाव भेजे हैं। इससे इनको आगामी रेल बजट में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जा सके।

खबरें और भी हैं...