सड़कों की दशा सुधारने विधायक की पहल पर 32 करोड़ के प्रस्ताव भेजे
क्षेत्रमें लम्बे समय से सड़को की दुर्दशा का शिकार रहे नागरिकों के लिए शुभ संकेत आने लगे है। स्थानीय विधयक प्रद्युमन सिंह के प्रयासों से अब राजाखेड़ा की स्टेट हाइवे 2 ए, अन्तर जिला सड़कों और ग्रामीण संपर्क सड़को के पुन: निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 31 करोड़ 51 लाख की लागत के प्रस्ताव सरकार को भेजे गए हैं। जिन पर जल्द ही स्वीकृति और कार्य प्रारम्भ हो सकता है।
विधायक प्रतिनिधि राजकुमार तौमर ने बताया कि धौलपुर राजाखेडा स्टेट हाइवे 2 जो पूर्ण रूपेण जर्जर होकर ध्वस्त हो चुका है। इस पर किलोमीटर 2 से 24 तक पुन: निर्माण के लिए 22 करोड, राजाखेडा से पिनाहट मार्ग के लिए 75 लाख का प्रस्ताव विधायक प्रधुमन सिंह की पहल पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सरकार को भेजा है। इसी प्रकार संपर्क सड़क राजाखेडा से सिलावट के लिए 165 लाख, नदोरा शेखपुर ब्राहमण के लिए 15, सहजपुर से बसईयालालू एनएच 3 से बोथपुरा के लिए 30, टांडा से दुर्गपुरा के लिए 22.50, दुर्गपुरा से महोरी के लिए 15, महोरी से मोजा का नगला के लिए 37.50, मोजा का नगला से बोथपुरा तक 30, विरजापुरा से जसूपुरा के लिए 37.50, संपर्क सड़क से कुसेडा के लिए 30, एनएच 3 से हिनोता के लिए 30, हिनोता से कासगंज के लिए 19.50 लाख, संपर्क सड़क शंकरपुरा के लिए 30, भेंसेना से कुथियाना के लिए 60, करीलपुर के लिए 45, नागर के लिए 60, विनतीपुरा के लिए 30, दगरा के लिए 90, बाबरपुर के लिए 24, देवखेडा के लिए 30, ढोढिकापुरा के लिए 30 लाख की राशि के प्रस्ताव भी सरकार को भिजवाए गए हैं। जिनके शीघ्र पास होने की उम्मीद है। जिसके बाद सड़कों का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा।
मरम्मत लायक भी नहीं हैं सड़कें
सार्वजनिक विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये सभी सड़के अवधि पार हो चुकी हैं। जिस कारण ये मरम्मत लायक भी नहीं बची हैं। जिससे आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।