लोक अदालत में हुआ 91 प्रकरणों का निस्तारण, 16 लाख रुपए किए वसूल
राजस्थानराज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के सदस्य सचिव के निर्देश पर शनिवार को बैंक सम्बन्धित प्रकरणों एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों के निस्तारण के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन धौलपुर न्याय क्षेत्र में किया गया। जिसमें नोडल आफीसर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सतीषचन्द कौशिक ने अदालत का शुभारम्भ किया।
शुभारम्भ करते हुए कौशिक ने पक्षकारानों अधिवक्तागणों को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं राजीनामा के महत्व को समझाते हुए कहा कि न्यायालय में चल रहे लम्बित मुकदमों का निस्तारण राजीनाम के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा करावंे। पूर्णकालिक सचिव प्रीति नायक ने कहा कि आमजन लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणो का निस्तारण करावें अपने अमूल्य समय धन की बचत करें। अदालत में प्री लिटिगेशन के 830 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 70 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 14 लाख 43 हजार 900 रूपए की राशि वसूली गई। 138 एनआई एक्ट अन्य प्रकृति के कुल 298 प्रकरण रखे गए। जिनमें से 3 एनआई एक्ट, एक बैंक वस्ूली प्रकरण अन्य 17 प्रकरणो का निस्तारण लोक अदालत में राजीनामा द्वारा किया गया। जिनमें एक लाख 90 हजार रूपए वसूल किए गए। इस तरह लोक अदालत में कुल 91 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा 16 लाख 33 हजार 900 रूपए वसूल किए गए। लोक अदालत में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेट राजेश शर्मा, प्रशिक्षु न्यायिक मजिस्टेट मनोज फौजदार, लोक अदालत बैंच के सदस्य अधिवक्ता हरवीर सिंह सिकरवार, मनीष पाराशर, वीरेन्द्र उपाध्याय, रामअवतार मुदगल, रीडर महेशदत्त शर्मा, नरेश गोयल, सजंय शर्मा, अतुल उपमन, कोमल गुप्ता, महेन्द्र सिंह, राहुल, विशाल गोयल, मनीश शर्मा स्टोनो आदि उपस्थित रहे।
सिविलकोर्ट के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
पहाड़ी| सिविलकोर्ट की मांग को लेकर अभिभाषक संघ ने नवें दिन भी अपना आंदोलन जारी रखा और रैली निकालकर एक बैनर पर लोगों के हस्ताक्षर कराए। अभिभाषक संघ की आठ दिनों से सिविल कोर्ट की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने आंदोलन शुरू किया हुआ है। इसको लेकर अभिभाषक संघ ने अपनी हड़ताल की हुई है।
धौलपुर। अदालत में मौजूद जज, अधिवक्ता पक्षकार।