महाराज सूरजमल का जन्म दिवस मनाया
धौलपुर| महाराजासूरजमल फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को महाराजा सूरजमल का 309 वां जन्म दिवस मनाया गया। शहर के रुपसिंह का बाडा में आयोजित कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी तथा जाट समाज के लोग शामिल हुए। फाउंडेशन के अध्यक्ष केशव सिंह राना ने महाराज सूरजमल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के कारण उन्हें सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने जाट समाज से महाराज सूरजमल द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने की अपील भी की। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व उप सभापति निशांत सिंह चौधरी, पूर्व चेयरमैन रघुवीर सिंह चौधरी, जिला बैडमिन्टन संघ के अध्यक्ष राजकुमार डागुर, गोपाल सिंह राना, बच्चूसिंह राना, विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह राना, राजेन्द्र राजौरिया, चंद्रभान चौधरी, शैलेन्द्र सिंह तथा अनिरुद्व सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।