पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराणा स्कूल में स्टाफ की तलाशी लेने पर हुई तू तू मैं मै

महाराणा स्कूल में स्टाफ की तलाशी लेने पर हुई तू-तू-मैं-मै

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराणा स्कूल में बिना चेकिंग के एक स्टाफ कर्मी स्कूल के अंदर जाने लगा। इस दौरान एक पुलिस कर्मी ने इसका विरोध और कर्मी से चेकिंग कराकर ही अंदर जाने को कहा। इस दौरान कर्मी नहीं माना और अंदर जाने लगा। इसके बाद पुलिस कर्मी ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और बाहर आने लगा। इस दौरान पुलिस कर्मी और स्टाफ की तू-तू-मैं-मैं होने लगी। मामला बढ़ता देख अन्य स्कूल स्टाफ पुलिस कर्मी भी मौके पर गए। स्टाफ की समझाइश के बाद पुलिस कर्मी ने उस कर्मी की तलाशी ली, फिर उसे अंदर जाने दिया।

ओरिजन आईडी भूल आई, स्टूडेंट रोने लगी तो स्टाफ ने करा दी एंट्री

महाराणास्कूल में एक लड़की ओरिजन आईडी नहीं लाई। चेकिंग के दौरान ओरिजनल आईडी नहीं दिखाने पर उसे एकबारगी तो एंट्री नहीं दी गई। इसके बाद वहीं खड़े स्टाफ ने जब लड़की से कारण पूछा तो उसने बताया कि जल्दी में वह भूल गई, लेकिन उसके पास आधार कार्ड की फोटोकापी है। स्टाफ ने उसे प्रवेश देने से मना किया तो लड़की वहीं पर रोने लगी। लड़की के आंसुओं को देख स्टाफ भावुक हो गया। इसके बाद स्टाफ ने लड़की से कहा कि वह उसे प्रवेश तो दे सकते हैं, लेकिन आंतरिक दस्ता नहीं माना तो उसे परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।

सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुई एंट्री

पटवारीभर्ती परीक्षा के लिए जिले भर के चयनित स्कूलों में सुबह 10 बजे तक तैयारियां पूरी कर ली गईं थी। सुबह 10:30 बजते ही अभ्यर्थियों की तलाशी के बाद स्कूल में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्कूलों के साथ जगह-जगह पर पुलिस का जाब्ता लगाया था। बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस ने माकूल व्यवस्था कर रखी थी। सुबह 9 बजे से ही अभ्यर्थी शहर में पहुंचने लगे। इस दौरान परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए परेशान होना पड़ा, लेकिन चौराहों पर खड़े पुलिस कर्मियों ने उन्हें उनकी परेशानियों को दूर किया और सभी अभ्यर्थियों को बताते हुए दिखे कि उनका परीक्षा केंद्र कहां पर है।

किसी के लिए जीके तो किसी को गणित लगी टफ

पटवारीभर्ती परीक्षा देने के लिए शनिवार को सबसे ज्यादा अभ्यर्थी भरतपुर जिले के आए। दोपहर तीन बजे जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो केंद्र से बाहर निकलते समय हर एक के चेहरे पर मुस्कान थी। कुछ अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर में जनरल नॉलेज के प्रश्न कठिन पूछे गए थे। वहीं कईयों ने गणित के पूछे गए सवालों को कठिन बताया। भरतपुर जिले के वैर तहसील के हेमराज, यतेंद्र कोहली ने बताया कि पेपर काफी सरल आया था। उन्होंने सारे प्रश्नों को हल कर दिया है। नदबई के एमपी सिंह, रूपवास के सुखवीर सिंह, कुम्हेर की मोनिका, कामां के आशीष, भरतपुर के अजय प्रियंका चौधरी ने बताया कि पेपर में सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन पूछे गए हैं। सबसे सरल कंप्यूटर के सवाल थे। हिंदी भी सही थी और साइंस के भी ठीकठाक सवाल पूछे गए थे।

भास्कर संवाददाता | धौलपुर

राजस्थानअधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवार भर्ती प्रारंभिक परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। महाराणा स्कूल में नकल को रोकने के लिए अभ्यर्थियों की प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिलाओं के स्वेटर, हाथ में बंधा कलावा और गले में पहने तावीज तक उतरवा दिए गए, वहीं पास की लाइन में खड़े लड़कों को शर्ट के अंदर टी-शर्ट हाथ में कलावा पहने ही अंदर जाने दिया गया। इसको लेकर कई महिला अभ्यर्थी नाराज हुईं। हालांकि इसका जब कुछ महिला अभ्यर्थियों ने विरोध जताया तो पुरुष पुलिस कर्मियों ने लड़कों के सिर्फ शर्ट पहन कर ही एंट्री करने दिया। बता दें कि जिले के 29 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित पटवारी सीधी भर्ती (प्रारम्भिक) परीक्षा - 2015 में 81.16 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के जिला समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि 7 हजार अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र जारी किए गए थे। जिनमें से 5 हजार 681 परीक्षा में बैठे, 1319 अनुपस्थित रहे। धौलपुर में 23 और बाड़ी में 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। नकल और फर्जीवाडे की किसी भी सम्भावना को रोकने के लिए 5 उडनदस्ते परीक्षा के दौरान कार्यरत रहे। 2 अतिरिक्त समन्वयक तथा 6 उप समन्वयक भी लगाए गए थे।

महिलाओं के स्वेटर, कलावा और गले के ताबीज तक उतरवा दिए, लड़कों को पहनकर जाने दिया

पार्कों फुटपाथ पर बैठकर की पढ़ाई

कोईपार्क में बैठकर पढ़ाई कर रहा था तो कोई किसी दुकान के बाहर बैठकर। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार सुबह शहर में हर तरफ था। काफी संख्या में अभ्यर्थी स्कूलों के बाहर सुबह से ही पहुंच गए और पढ़ाई करते दिखे। इधर एवीएम स्कूल के बाहर बने फुटपाथ पर लड़कों की तो लाइन लगी थी। सब एक-एक के बगल में बैठकर पढ़ते दिखे।

खबरें और भी हैं...