पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रामकथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

रामकथा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| हनुमानमंदिर वाटरवर्क्स पर चल रही रामकथा के चौथे दिन कथा वाचक भानू देवाचार्य महाराज ने कहा कि कलयुग में भगवान राम के नाम का जप करना ही मनुष्य के लिए सरल उपाय है। राम नाम जपने से जीवन का उद्धार हो जाता है। उन्होंने कहा कि धरती पर जब-जब अत्याचार बढ़ता है, तब-तब धरती पर भगवान को जन्म लेना पड़ता है। क्योंकि भगवान ही अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। भगवान राम का जन्म वर्णन होते ही पडांल में श्रद्धालु नाचने लगे। साथ ही राम के जयकारों से कथास्थल गूंजने लगा। इस अवसर पर महंत रामदास, बलराम दास, केशवदास, हनुमानदास, गोपाल दास, शिवराम गोस्वामी, योगेश शास्त्री, कृष्णादत्त, भवंरलाल, वीरेन्द्र बंसल एवं धनेश जैन आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...