बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ राशि भेजी
धौलपुर. भाजपाजिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी दिशा निर्देश पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रामकुमार गर्ग के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ आपदा में ग्रस्त पीड़ितों के लिए धन संग्रह अभियान चलाकर एकत्रित किए गए धन को प्रदेश कार्यालय भेजा गया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गर्ग ने बताया कि जिले के प्रत्येक मंडल से बाढ़ पीडितों सहायतार्थ एकत्रित धन का ड्राफ्ट सोमवार को भाजयुमो के प्रदेश कार्यालय भेजा गया है। इस मौके पर जिला महामंत्री नरेंद्र तोमर, राघवेंद्र उपाध्याय, नगर अध्यक्ष कुलदीप परमार, सुरेंद्र बघेल आदि मौजूद थे।