शिक्षा के व्यापारीकरण के विरोध में धरना
धौलपुर. अखिलभारतीय विद्यार्थी ने सोमवार को राजस्थान में शिक्षा के व्यापारीकरण के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कुमारपाल गौतम को मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में शिक्षा के व्यापारीकरण को रोके जाने सहित विभिन्न मांगों की निस्तारण की मांग की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक अमन गोयल, सह सहसंयोजक भूपेंद्र घुरैया ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के व्यापारीकरण को एबीवीपी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी तथा यदि सरकार ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो एबीवीपी आंदोलन शुरू करेगी।
नगर उपाध्यक्ष मनोज दीक्षित, अमित व्यास ने कहा कि आरपीएससी में हो रही धांधली से आरपीएससी की साख पर धब्बा लगा है। इसलिए आरपीएससी के चेयरमैन हबीब खां गौरान को बर्खास्त किए जाने की मांग की।
वक्ताओं ने प्रदेश में संचालित निजी विश्वविद्यालय में बरती जा रही अनियमितताओं की जांच कर सरकार द्वारा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर राहुल बघेला, हरगोविंद बघेला, सहमंत्री मानसिंह त्यागी, बबलू पोषवाल, शाहरूख खां, राजकुमार, पुष्पेंद्र राना, मोहित चौधरी, नीतेश कुमार, पवन गुर्जर, पंकज कुमार, विवेक शर्मा, अमित प्रभाकर, मनोज बघेला, सत्येंद्र पोषवाल, अभिषेक, सोनू बघेला, गजेंद्र बघेला, उस्मान खान, मुकेश कुमार ओझा, आशीष बघेला, दीपक त्यागी आदि मौजूद थे।
धौलपुर. जिला कलेक्ट्रेट पर धरना देते एबीवीपी पदाधिकारी कार्यकर्ता।