पीजी कॉलेज की क्रिकेट टीम डीग रवाना
धौलपुर. राजकीयकॉलेज की क्रिकेट टीम सोमवार को भरतपुर के डीग कस्बे में आयोजित होने वाली अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए डीग रवाना हुई। कॉलेज प्राचार्य डॉ उदयसिंह मीणा ने खिलाड़ियों को जीतकर आने की बधाई देते हुए सभी को खेल भावना से खेलने की बात कही। इस मौके पर खेल प्रशिक्षक कैलाश चंद शर्मा, छात्रसंघ अध्यक्ष पवन कंषाना, अवधेश घुरैया, अक्षय गुर्जर, संदीप तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप कंषाना, हिमांशु धाकरे, गौरव, धर्मवीर घुरैया, नरेंद्र घुरैया, सोमश्वर घुरैया, मनोज, अनिल आदि खिलाड़ी मौजूद थे।