औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 26 को
धौलपुर. औद्योगिकप्रोत्साहन शिविर 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे से श्री नारायण औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र, पेट्रोल पम्प के सामने शमशाबाद रोड राजाखेड़ा परिसर में लगेगा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, आर्टीजन पहचान कार्ड, गृह उद्योग योजना में महिलाओं को प्रशिक्षण, उद्योग स्थापना के लिए बैंकों से ऋण, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी, नए उद्यम स्थापना के लिए परियोजनाओं की जानकारी, उद्यमिता ज्ञापन पार्ट प्रथम एवं द्वितीय के आवेदन प्राप्त कर एक्नोलेजमेंट तैयार किए जाएंगे। उद्योगों को औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड आवंटन की जानकारी दी जाएगी।
जिलापरिषद की बैठक 30 सितंबर को
धौलपुर. मुख्यकार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने बताया कि जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 30 सितंबर को जिला प्रमुख की अध्यक्षता में दोपहर 2 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी।