पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदरों के आतंक से लोग परेशान

बंदरों के आतंक से लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. शहरके वार्ड संख्या तीन के जिरौली मोहल्ला में बंदरों के आतंक से मोहल्ले वासियों को परेशानियों का सामना कराना पड़ रहा है। वार्ड पंच प्रेम सिंह राना ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए कई बार नगर परिषद आयुक्त से मांग की है, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण लोग बंदरों की धमाचौकड़ी से परेशान हैं। मोहल्ला निवासी हरीसिंह राना, अशोक कुमार, जनक सिंह, घनश्याम, नरेश आदि ने बताया कि मोहल्ले में बंदरों ने अब तक करीब आधा दर्जन बच्चों को घायल कर दिया है और लोग छत पर जाने में भी डरते है। उत्पाती बंदर छतों पर सूख रहे कपड़ों को फाड़ देते हैं। मोहल्ले वासियों ने नगरपरिषद सभापति एवं आयुक्त से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है।