जगन टॉकीज में सट्टा पकड़ा
ब्रिजापाड़ा में दो लाख रुपए सहित दो सटोरिए पकड़े
धौलपुर. कोतवालीनिहालगंज थाना पुलिस ने टाइगर रिजर्व फोर्स के साथ शुक्रवार सुबह कार्रवाई कर पुराना शहर के ब्रिजापाड़ा मोहल्ले में बड़े पैमाने पर चल रहे सट्टे के कारोबार का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से एक लाख 89 हजार 100 रुपए, 3 लैपटाप, 9 मोबाइल पैनड्राइव सहित अन्य सामान बरामद किया है। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ब्रिजापाड़े में रहने वाले शालू गुप्ता के घर पर बड़े पैमाने पर सट्टे का कारोबार चलता है। जिस पर कोतवाली निहालगंज पुलिस ने टाइगर रिजर्व फोर्स के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे चिन्हित मकान को चारों तरफ से घेरकर कार्रवाई की। मकान मालिक ने लोहे का बड़ा गेट नहीं खोला और भागने की कोशिश की। पुलिस के पहरे के चलते मकान से कोई भी भाग नहीं सका। पुलिस लोहे के गेट के ऊपर चढ़कर अंदर घुसी और गेट खोला। जिसके बाद पूरे घर की तलाशी ली गई। जिसमें एक लाख 89 हजार 100 रुपए सट्टा राशि, स्टील के तीन डिब्बों में भरी सट्टे की पर्चियां, 3 लैपटाप, 9 मोबाइल, पैनड्राइव सट्टे के काम में प्रयुक्त होने वाला अन्य सामान मिला। जब्त लैपटॉप में सट्टे का हिसाब किताब है। मौके से शालू पुत्र नन्ने उसके भाई पंकज को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने गई टीम में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र शर्मा, निहालगंज थाना प्रभारी महेश मीणा टाइगर रिजर्व फोर्स सहित बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
पूर्व मंत्री बनवारी लाल का है टॉकीज
जगनटॉकीज पूर्व मंत्री बनवारी लाल शर्मा की मलकियत है। इसका संचालन जयपुर की एक फर्म करती है। पूर्व मंत्री के पुत्र अशोक शर्मा के मुताबिक सिनेमा हॉल को हमने लीज पर जयपुर के राजेंद्र को दिया है। वहीं राजेंद्र ने सिनेमा हाल के अंदर कैंटिन संचालन का ठेका पार्षद निनुआराम कुशवाह को दे रखा है। पुलिस की यह कार्रवाई कैंटिन में हुई है। इससे हमारा कोई वास्ता नहीं है। इधर, टॉकीज पर हुई कार्रवाई के बाद शहर में चर्चा जाेरों पर थी और लोग इस मामले की जानकारी में जुटाने में लगे थे।
धौलपुर। पुलिस द्वारा बरामद की गई राशि मोबाइल।
धौलपुर. पुलिस की गिरफ्त में सटोरिए जब्त रुपए सट्टे के कागजात।