अपहरण फायरिंग के आरोप में तीन गिरफ्तार
निहालगंजथाना पुलिस ने अपहरण फायरिंग करने के दो अलग-अलग मामलों में तीन जनों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी महेश मीणा ने बताया कि 8 मई 2012 को एक व्यक्ति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी प|ी को कुछ लोग बहला फुसलाकर भगाकर ले गए और बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अपहरण के दोनों आरोपी तभी से फरार चल रहे थे। जिस पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा पुत्र चिम्मन प्रजापति निवासी सेवली करौली एवं भजनलाल पुत्र सूबेदार प्रजापति निवासी अर्जुन नगर मसूदपुर धौलपुर शामिल हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने फायर करने के आरोप में राजकुमार निवासी बाड़ी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को शहर की मानसरोवर कॉलोनी में 8-10 जनों ने पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की थी।