पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस्युओं से खाली नहीं है चंबल के बीहड़

दस्युओं से खाली नहीं है चंबल के बीहड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तरप्रदेश से शुरू होकर राजस्थान मध्यप्रदेश तक फैले चंबल के बीहड़ आज भी दस्युओं से मुक्त नहीं हो सके है।

इस समय पांच दर्जन से अधिक डकैत इन बीहड़ों में पनाह लिए हुए है। इनके ऊपर पुलिस ने सवा तीन लाख से अधिक की इनाम राशि भी घोषित की है। बीहड़ों की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के साथ ही राजस्थान पुलिस भी बीहड़ में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। यह डकैत बीहड़ में बैठकर ही अपनी गतिविधियों का संचालन कर रहे है। गौरतलब है कि पांच साल पहले पुलिस ने दस्यु उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया था। उस समय बीहड़ों में बैठे लगभग सभी दस्युओं को या तो जिला बदर कर दिया गया या फिर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके बाद कुछ दिनों तक तो शांति बनी रही, लेकिन उसके बाद एक बार फिर बीहड़ में हलचल तेज हो गई है। पुलिस अधिकारी भी इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि इस समय चंबल के बीहड़ में 64 दस्युओं ने डेरा जमा लिया है। इन दस्युओं पर 3 लाख 20 हजार 500 रुपए का इनाम घोषित किया है।

^भौगोलिकपरिस्थितियां, अशिक्षा, बेरोजगारी बदले की भावना यहां लोगों को दस्यु बनाती है। अब लोगों में जागृति रही है। जिससे दस्यु बनने की प्रवृति कम हो रही है।

-राजेशसिंह, पुलिसअधीक्षक, धौलपुर

डकैत धारासिंह सिकरवार पर है 75 हजार रुपए का इनाम

चंबलके बीहड़ में पनाह लिए दस्युओं में खासतौर पर 75 हजार का इनामी धारा उर्फ धारा सिंह सिकरवार मुख्य है। इसके अलावा पप्पू गुर्जर पर 26 हजार 500, लालसिंह गुर्जर पर 23 हजार, बनवारी गुर्जर पर 20 हजार 500 रुपए का इनाम घोषित हैं।बीहड़ों में शरण लिए इन दस्युओं पर धौलपुर एसपी, करौली एसपी, भरतपुर आईजी, सीआईडी सीबी जयपुर, मुरैना एसपी, श्योपुर एसपी, एसपी शिवपुरी, चंबल रेंज के आईजी, डीजी पुलिस मध्यप्रदेश भोपाल, आगरा एसपी आईजी डीजी पुलिस उतर प्रदेश लखनऊ की ओर से इनाम घोषित हैं।

सवा तीन लाख के इनामी 64 दस्यु का पनाह गाह बना बीहड़, यूपी, एमपी राजस्थान तक फैला

अपराध

धौलपुर. चंबल के बीहड़।