पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन निर्धारण के लिए सौंपा ज्ञापन

वेतन निर्धारण के लिए सौंपा ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. राजस्थानपंचायती राज कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिला परिषद सीधी भर्ती से चयनित शिक्षकों के वेतन निर्धारण की मांग को लेकर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपें। जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि जिला परिषद सीधी भर्ती 2012 के तहत जिले की पंचायत समिति धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, राजाखेड़ा में करीब 450 शिक्षक लगाए गए थे। जिनकी 2 वर्ष की सेवा पूर्ण हो चुकी है। लेकिन इनको अभी भी 11 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है। जबकि नियम से 28 हजार रुपए का वेतन भुगतान किया जाना चाहिए।