पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली चोरी पकड़ने गए दल के साथ मारपीट

बिजली चोरी पकड़ने गए दल के साथ मारपीट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. शुक्रवारसुबह विद्युत सतर्कता दल बजरिया स्थित अजमेर सिंह के बाड़े में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गया। इस दौरान कुछ लोगों ने दल के साथ मारपीट कर दी। इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सिंह ने निहालगंज थाने में मारपीट करने, कैमरा छीनने राजकार्य में बांधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मीनू शर्मा प|ी रविप्रकाश निवासी अजमेर सिंह का बाड़ा ने मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। निहालगंज थाना प्रभारी महेश मीणा ने बताया कि विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता राजेन्द्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है कि विद्युत सतर्कता जांच दल शुक्रवार को सुबह अजमेर सिंह के बाड़े में बिजली चोरी पकड़ने गया। जहां एक घर में बिजली चोरी हो रही थी। जिस का फोटो खींचकर डोरी जब्त की तो रवि शर्मा उसके लड़के ने लोहे के सरिया से मारपीट की कैमरा छुड़ाने की कोशिश की। वहीं इस मामले में दूसरी तरफ से मीनू शर्मा प|ी रविप्रकाश ने मुकदमा दर्ज कराया है कि अलसुबह 2 जने आए। जिन्होंने अपने आप को विद्युत विभाग का कर्मचारी बताया और जबरदस्ती घर में घुसने लगे। परिचय पत्र मांगा तो मारपीट कर धक्का मुक्की की। जब मेरा लड़का पति आए तो उनके साथ सरिए से मारपीट की। जिन्हें किराएदार सुनील ने आकर बचाया। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारियों ने किया कार्य का बहिष्कार

इसघटना के बाद विद्युत कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर दिया और इकट्ठे होकर निहालगंज थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तथा गिरफ्तारी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार रखने की बात कही।

धौलपुर. निहालगंज थाने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारी।