पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19 लाख के लोहा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

19 लाख के लोहा चोरी का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. सदरथाना पुलिस ने 19 लाख रुपए के चोरी के लोहे को खरीदकर रीको एरिया में गलाने के लिए लाए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया कि 10 अगस्त को छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश से सरियों से भरा ट्रक चोरी हुआ था। जिसे सदर थाना पुलिस ने रीको एरिया में स्थित लोहा गलाने की फैक्ट्री से जब्त कर लिया। लेकिन आरोपी फैक्ट्री संचालक बाबूलाल पुत्र हरिनारायण शर्मा मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस को तलाश थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी बाबूलाल को उसकी फैक्ट्री दुर्गा भगवती रीको एरिया धौलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।