शेरगढ़ किले पर महाआरती आज
धौलपुर. चंबलके बीहड़ों में स्थित प्राचीन शेरगढ़ किले पर प्राचीन हनुमान जी के मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ महाआरती शनिवार को होगी। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह दीप जलाकर आरती का शुभारंभ करेंगे। मंदिर के वंश परंपरागत पुजारी दीपक अवस्थी ने बताया कि दोपहर 12 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ का होगा। शाम 4 बजे महाआरती का कार्यक्रम होगा। आरती का शुभारंभ एसपी राजेश सिंह दीप जलाकर करेंगे।