बाइक चोरी के आरोप में दो पकड़े
धौलपुर. निहालगंजथाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की है। निहालगंज थाना प्रभारी महेश मीणा ने बताया कि गश्त के दौरान राजाखेड़ा बाईपास पर पुलिस को देखकर दो जने भागने लगे। जिन्हें पीछाकर मोटरसाइकिल सहित पकड़ा। आरोपियो ने बाइक चोरी की होना बताया। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज पुत्र रामप्रकाश अशोक पुत्र रमेशचंद ठाकुर निवासी बजरंग कॉलोनी धौलपुर हैं। आरोपियों से एक डिस्कवर एक पल्सर जब्त की है।