- Hindi News
- स्वच्छ भारत में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी
स्वच्छ भारत में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी
स्वच्छभारत में युवाओं की भूमिका को लेकर जगदीश मैरिज होम में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक छात्र नेता पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयवीर पोषवाल, मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री जगमोहन सिंह बघेल अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, मुख्य वक्ता डा. मनरूप सिंह मीणा, विशिष्ट अतिथि शरीफ खान, हरविन्दर सिंह कंग थे। मुख्य अतिथि बघेल ने कहा कि मोदी के स्वच्छता अभियान की सफलता युवाओं पर निर्भर करती है। डा. मीणा ने कहा कि स्वच्छ भारत की कल्पना को साकार करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। शरीफ खान ने कहा कि जातिवाद के भेदभाव को भूलकर हमें देशहित में सोचना होगा। हरविन्दर सिंह कंग ने कहा कि नशा से युवा बर्बाद हो जाता है। नशा मुक्त में वे युवाओं का सहयोग हमेशा करते रहेंगे। जयवीर पोषवाल ने कहा कि युवाओं को देशहित में काम करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम में सुशील कुशवाह, वैंकटेश दुबे, बिक्रम बघेला, शैलेष, अमन गोयल, राहुल राना, मंडलेश्वर गुर्जर, रनवीर डंडोतिया, सतीश गुर्जर, गिन्नी, फिरोज खान आदि मौजूद थे।
धौलपुर. संगोष्ठी में उपस्थित अतिथि।